फागपुर निवासी पूजा महर ने किया क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

फागपुर निवासी पूजा महर ने किया क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन…

उत्तराखंड

फागपुर निवासी पूजा महर ने किया क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन…

चम्पावत: उत्तराखंड की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़कर अपने क्षेत्र सहित राज्य और देश का नाम रोशन कर रही है। उत्तराखंड के बनबसा फागपुर गांव निवासी पूजा महर ने इंडियन पंचक सिलाट फेडरेसन की ओर से 12 से 16 अगस्त तक महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय पंचक सिलाट में विजयी हासिल कर देश के सर्वोच्च 8 (Top-8) में स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल किया है। पूजा के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन गोवा में होने वाले 37वीं नेशनल गेम्स 2023 के लिए हो गया है अब वह इन खेल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

एक छोटे से गांव और मध्यम वर्गीय परिवार से होने के बावजूद पूजा महर ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ खेल के प्रति रुचि दिखाते हुए अपने गाँव एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। महाराष्ट्र से लौटने पर ग्रामीणों ने पूजा का जोरदार स्वागत किया, बधाई दी साथ उनके भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link