हरिद्वार
Uttarakhand Politics: इस लोकसभा सीट से संभावित प्रत्याशी को पार्टी से किया गया निष्कासित, जानें मामला…
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी बसपा प्रदेश महासचिव और लोकसभा सीट से संभावित प्रत्याशी सोनिया शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर कई गंभीर आरोप लगे है, तो वहीं सोनिया ने गुटबाजी के चलते इस्तीफा देने की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनिया शर्मा को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि सोनिया शर्मा की ओर से एक पत्र भी जारी हुआ है कि उन्होंने 17 अगस्त को ही हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया था। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जिलाध्यक्ष को किसी प्रदेश महासचिव को निष्कासित करने का अधिकार नहीं है। बहरहाल सोनिया शर्मा को बहुजन समाज पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वह लोकसभा टिकट की दावेदार थी और कहा जा रहा था कि वह बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।
आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सोनिया शर्मा के पति खानपुर विधायक उमेश शर्मा की आजाद समाज पार्टी के संयोजक चंद्रशेखर रावण से नजदीकी बढ़ रही थी। पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को लग रहा था कि खानपुर विधायक उमेश शर्मा और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा बहुजन समाज पार्टी के बजाय अपनी राजनीति कर रहे हैं। जिसकी निरंतर रिपोर्ट बसपा सुप्रीमो मायावती तक पहुंच रही थी।
गौरतलब है कि सोनिया शर्मा बीती 29 मार्च को बसपा में शामिल हुई थीं। हालांकि सोनिया शर्मा द्वारा पार्टी में गुटबाजी के चलते इस्तीफा देने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी के हरिद्वार जिले में दो विधायक है । दोनों ही विधायक सोनिया शर्मा के समर्थन में नहीं थे और उन्होंने हमेशा उनके कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। जिला और प्रदेश संगठन भी सोनिया शर्मा से धीरे-धीरे कर दूरी बना रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



