उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर, पार्टी आलाकमान ने इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…
उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेता प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने सोमवार (31 जुलाई) को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षको में उत्तराखंड के प्रीतम सिंह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें प्रीतम सिंह 6 बार के विधायक हैं नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे।
बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान, रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश, प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ और दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन पांचों राज्यों में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्तारूढ़ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



