उत्तराखंड
कोरबा के पास खाई में गिरी कार, कोटि इछाड़ी में पलटा वाहन, एक की मौत, दो घायल
देहरादून में थाना चकराता क्षेत्रान्तर्गत कोरबा के पास देर रात एक वाहन के खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात को SDRF उत्तराखण्ड पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली जिसके बाद SDRF और पुलिस टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को 100 मीटर गहरी खाई से घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
देहरादून में एक अन्य सड़क हादसे में कोटि इछाड़ी डैम के पास सेब से भरा वाहन मुख्य मार्ग पर पलट गया। वाहन के नीचे दबकर हिमाचल निवासी चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त युवक हिमाचल स्थित ग्याहा से सेब लादकर आज तड़के सहारनपुर मंडी जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गई।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



