उत्तराखंड
केदारनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती के लिए बना ग्लास हाउस, जानिए वजह

केदारनाथ धाम के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध आस्था है। कई दानदाता भारी रकम चढ़ावे के रूप में चढ़ाते हैं तो कोई अपनी मनोकामना पूरी होने पर बहुमूल्य भेंट बाबा केदार को अर्पित करता है। बाबा के धाम में आने वाले चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए अब धाम परिसर में नई व्यवस्था की गई है। यहां पर एक दानीदाता ने ग्लास हाउस बनाने में सहयोग किया है।
केदारनाथ धाम में आने वाले चढ़ावे व दान की गिनती आज से शीशे के पारदर्शी कक्ष में शुरु हो गई। इसके लिए श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने एक श्रद्धालु के सहयोग से पारदर्शी ग्लास हाउस बनवाया है। कुछ दिन पहले ही बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शीशे से निर्मित पारदर्शी गणना कक्ष शुभारंभ किया गया।
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि मंदिर समिती की कार्यप्रणाली में वित्तीय पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर में चढ़ने वाले दान – चढ़ावे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक दानीदाता के माध्यम से इस ग्लास हाउस का निर्माण कराया गया है। इस वर्ष लगातार प्रतिकूल मौसम के चलते केदारनाथ धाम में सामग्री पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस कारण ग्लास हाउस के निर्माण में भी कुछ देरी हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




