पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, 700 लीटर लाहन पड़की, तीन गिरफ्तार - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, 700 लीटर लाहन पड़की, तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड

पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, 700 लीटर लाहन पड़की, तीन गिरफ्तार

चमोली: जोशीमठ पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, 700 लीटर लाहन व ₹ 2,33,000(दो लाख तैंतीस हजार रुपये) की नकदी के साथ 01 महिला सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चमोली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि मकान मालिक श्रीमती ओखा देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह एवं श्रीमती नीतू देवी पत्नी स्व0 मनोज कुमार निवासी PWD गेस्ट हाउस जोशीमठ के घर के आँगन में भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के सामान छुपाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, दबिश देकर 80 लीटर अवैध अच्छी शराब, 700 लीटर लाहन एवं 2,33,000(दो लाख तैंतीस हजार रुपये) की नकदी बरामद की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों में प्रेम सिंह बोरा पुत्र धन सिंह बोरा निवासी धरती गांव जिला रोलपा अंचल राप्ती नेपाल हाल पता c/o श्रीमती ओखा देवी पत्नी स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी जोशीमठ बाजार कोतवाली जोशीमठ चमोली उम्र 62 वर्ष और श्रीमती रेखा देवी पत्नी प्रेम सिंह बोरा 50 वर्ष शामिल हैं। जबकि दुसरे घर से गन बहादुर पुत्र बालीराम निवासी ग्राम डांग घुराई जिला डांग नेपाल हाल पता c/o श्रीमती नीतू देवी पत्नी स्व0 मनोज सिंह निवासी जोशीमठ बाजार कोतवाली जोशीमठ चमोली उम्र 55 वर्ष को भी गिरफ्तार किया है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बरामद माल के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये है। जबकि बरामद 700 लीटर लाहन को नियमानुसार नष्ट किया गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link