उत्तराखंड
Chamoli Accident: सीएम धामी ने मृतकों के आश्रितों के लिए लिया ये बड़ा फैसला, एम्स पहुंच जाना घायलों का हाल…
चमोली मुख्य बाजार में अलकनंदा नदी के पास बने नमामि गंगे परियोजना में करंट फैलने के कारण 25 लोग इसकी चपेट में आ गये है। जिनमें से अब तक 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 10 व्यक्ति घायल हो गये थे। जिसमें से गम्भीर रुप से घायल 06 व्यक्तियों को हायर सेन्टर ऋषिकेश एम्स रेपर किया गया है। वहीं घायलों का हाल जानने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी एम्स, ऋषिकेश पहुंचे है। उन्होने घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना की जानकारी प्राप्त होते ही चमोली के लिए रवाना हो गये थे, किन्तु मौसम की खराबी के कारण उन्हें वापस आना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश जाकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे, इसकी भी चिकित्सकों से अपेक्षा की।
वहीं हादसे का कारण एच टी लाइन टूटना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हाई एक्सटेंशन तार टूटने की वजह से ये करंट फैला। इस करंट ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को अपनी चपेट में लिया। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिसमें चमोली पुलिस के उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी पीपलकोटी प्रदीप रावत, हो0गा0 मुकंदी राम, हो0गा0 गोपाल, हो0गा0 सोबत लाल शामिल है। जिन्होंने ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चमोली ने अपर जिलाधिकारी चमोली को एक सप्ताह के अन्दर घटना की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस घटना की विस्तृत जांच के साथ ही इसमें पाई जाने वाली लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


