उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, अब इस अधिकारी पर गिरी गाज, ये आदेश जारी…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने सीएम धामी के निर्देश पर अब एक और अधिकारी पर गाज गिरी है। अरुणेंद्र, कोटिया के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त अधिकारी विवेक स्वरूप को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप, मुख्य वित्त अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय देहरादून को तत्काल प्रभाव से वर्तमान में आवंटित समस्त पदभार से अवमुक्त करते हुए निदेशालय कोषागार पेंशन एवं हकदारी देहरादून में अग्रिम आदेशों तक सम्बद्ध किया गया। इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए गए है। ये कार्रवाई ट्रांसफर आदेश न मानने के कारण की गई है।
गौरतलब है कि वित्त सेवा के अधिकारी विवेक स्वरूप जनवरी में हुए ट्रांसफर आदेश का उल्लंघन कर आयुर्वेद निदेशालय में ही जमे थे। मामले में अब सीएम धामी ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस पर एक्शन लेते हुए शासन ने उन्हें समस्त पदभार से अवमुक्त किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


