उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश के इस जिले में कक्षा एक से 12 तक अवकाश घोषित, डीएम ने दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांवड़ मेला चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से 17 जुलाई सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इसके आदेश जारी कर दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कावंड़ यात्रा के मध्यनजर आगामी से 10 से 17 जुलाई तक कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम ने इसके आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में लिखा है कि हरिद्वार जिले में स्थित 12 वीं तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी स्कूल एवं आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र आगामी 10 जुलाई से 17 जुलाई तक पूर्णतः बंद रहेंगे। बताया गया है कि जिला प्रशासन ने यह निर्णय कांवड़ मेले के चलते लिया गया है।
वहीं दूसरी ओर यूपी के मुजफ्फरनगर जिला में सभी स्कूल-कॉलजे 8 दिन तक बंद रहेंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज 08 जुलाई को बंद होंगे और 16 जुलाई 2023 को खुलेंगे। मेरठ में भी सभी स्कूल और कॉलेजों को 10 जुलाई से बंद करने का आदेश दे दिया गया है। 10 से 17 जुलाई तक सभी स्कूल, डिग्री कॉलेज, कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। इसके अलावा बागपत, सहारनपुर में भी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




