देहरादून
Uttarakhand News: सीएस ने दिए अधिकारियों को जल्द ये काम और मास्टर प्लान बनाने के निर्देश…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिए अधिक से अधिक श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए।
मुख्य सचिव ने कहा की रात्रि शिफ्ट में भी कार्य किए जाएँ व निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। सीएस ने अल्टरनेटिव ट्रेक रूट के शीघ्र निर्माण के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मिलकर तेज़ी से कार्य करने व लिंचोली का भी मास्टर प्लान शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें इसके लिए साप्ताहिक समय सीमा निर्धारित की जाए।
उन्होंने केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ में बन रहे अस्पतालों के उपकरण आदि ख़रीदने के लिए भी शीघ्र प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ओएसडी भास्कर खुल्बे, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे एवं डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






