उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन, जानें डिटेल्स…
UKPSC: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक पदों पर निकली है। इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए 18 जुलाई तक आयोग की https://psc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स..
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) का एक पद है। जिसमें संशोधन हो सकता है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे।
शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विवि से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी या फोरेंसिक साइंस में से किसी एक में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी पास होना जरूरी है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऐसे होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए दो घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 25 और विषय परक जानकारी के 75 सवाल शामिल हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पांच दिन के बाद आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोली जाएगी, जो 10 दिन तक खुली रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


