Uttarakhand Premier League: सेमीफाइनल में टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग के सामने रखा 189 रनों का लक्ष्य - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand Premier League: सेमीफाइनल में टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग के सामने रखा 189 रनों का लक्ष्य

उत्तराखंड

Uttarakhand Premier League: सेमीफाइनल में टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग के सामने रखा 189 रनों का लक्ष्य

देहरादून: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के पहले सेमीफाइनल टी-20 मुकाबले में टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य रखा है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर आज टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग के बीच मैच जारी है। देहरादून दबंग ने आज टॉस जीतकर टिहरी टाइटंस को पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया। टिहरी टाइटंस ने देहरादून निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं।

 

टिहरी टाइटंस की तरफ से सबसे अधिक 80 रन पियूष जोशी ने बनाए। अखिल रावत ने 52 रनों की पारी खेली वहीं, अपने लगातार दो छक्कों से टिहरी टाइटंस को  सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले खिलाड़ी प्रशांत भाटी ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने एक ओवर में लगातार चार छक्के भी लगाए। वो 11 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। देहरादून दबंग की ओर से गिरीश रतूड़ी ने तीन विकेट लिए। अब देखना होगा कि देहरादून दबंग की टीम 189 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link