उत्तराखंड
टिहरी जिले में हरेला पर्व लगाए जाएंगे 13 लाख पौधे, विभागवार लक्ष्यों का किया निर्धारण

टिहरी गढ़वाल : मुख्य विकास अधिकारी टिहरी मनीष कुमार द्वारा जनपद के अन्तर्गत हरेला पर्व के अवसर पर आगामी 15 जुलाई 2023 को “हर घर पेड” कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर पौधे रोपित किये जाने हेतु विभागवार लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है। “हर घर पेड” कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु 15 जुलाई को जनपद के सभी 75 न्याय पंचायतों में प्रत्येक घर पर कम से कम 01 पौधा रोपण किया जायेगा तथा प्रत्येक न्याय पंचायत में न्यूनतम 10 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा।
जनपद क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से 13 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत वन विभाग को 04 लाख (प्रति डिवीजन एक लाख), तहसील को 30 हजार (प्रति तहसील 05 हजार), ब्लॉक को 90 हजार (प्रति ब्लॉक 10 हजार), शिक्षा विभाग को 01 लाख 02 हजार, 05 हजार प्रति नगरपालिका/नगर पंचायत को पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।
इसी प्रकार अन्य विभागों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित कर पौधे रोपित करने के निर्देश दिए गए। समस्त संबंधित अधिकारियों को पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक पौधारोपण स्थल का Geo Tag सहित फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




