उत्तराखंड
हरिद्वार पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़…
हरिद्वार पुलिस ने बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा हुआ व्यक्ति वकील पुत्र असगर निवासी सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार का रहने वाला है व्यक्ति के पास से करीब 3.7 किलोग्राम चरस बरामद हुआ है जिसे वह लक्सर से अन्य प्रांतों में वितरण की योजना से काम कर रहा था।
एसएसपी के इनपुट पर हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है जानकारी के अनुसार, नेपाल के रास्ते बिहार, उत्तर प्रदेश समेत एवं अन्य प्रांतों से छुपकर धर्मनगरी हरिद्वार के युवाओं की नसों में नशा घोला जा रहा है। शातिर “ब्लाउजनुमा पाॅकेटदार जैकेट में” छुपाकर बिहार से चरस लाते थे। फिलहाल पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य की तलाश में उ०प्र० समेत संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि नशा किसी भी समाज को खोखला कर देता है, हमारी कोशिशें जारी हैं हम इस धंधे में लिप्त अंतिम अपराधी को भी जेल भेजेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



