देहरादून
Dehradun New: एसएसपी का बड़ा एक्शन, इन दो पुलिस कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर, जानें कारण…

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने दो पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। ये कार्रवाई कोतवाली थाना सहसपुर अंतर्गत चौकी धर्मावाला में एक व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने के मामले में की गई है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून पुलिस के दो जवानों द्वारा थाना सहसपुर अन्तर्गत बद्रीपुर में एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यहार करने का आरोप लगा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। इस वीडियो पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह को सौपीं है।
बताया जा रहा है कि धर्मावाला चौकी में तैनात कांस्टेबल दिनेश सेमवाल व मनोज भारती है को उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए लाईन हाज़िर किया गया है। मामले में जांच होने के उपरांत दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





