उत्तराखंड
रोमांचक मुकाबले में नैनीताल निंजस ने टिहरी टाइटंस को हराया
देहरादून: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे लीग मुकाबले में नैनीताल निंजास की टीम ने टिहरी टाइटंस पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबले में नैनीताल निंजस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टिहरी टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाये। कप्तान आदित्य तारे 39 रन, अखिल रावत 33 और वैभव भट्ट ने 29 रनों की अच्छी पारी खेली। नैनीताल निंजस की और से देवेंद्र बोरा ने दो विकेट जबकि आकाश मधवाल ने एक विकेट लिया।
जीत के लिए 165 रनों का पीछा करने उतरी नैनीताल निंजस ने जल्दी जल्दी विकेट खो दिए। 11वें ओवर तक नैनीताल निंजस की टीम चार विकट खोकर 61 रन बना सकी थी लेकिन उसके बाद प्रतिक पांडे ने टीम को संभाला और सौरभ रावत (15) और शंशाक कृष्णमूर्ति (21) के साथ अच्छी पाटनर्शिप करके नैनीताल को रोमांचक जीत दिलाई। प्रतिक ने आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर मुकाबला नैनीताल निंजस के नाम कर दिया। प्रतिक 32 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



