देहरादून
BREAKING: देहरादून SSP की बड़ी कार्रवाई, दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, जानें कारण…
देहरादून एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है तो वहीं दो अन्य पुलिस कर्मियों पर भीगाज गिरी है। ये कार्रवाई बीते शुक्रवार की रात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने एक ऑटो सवार और कुछ अन्य पर लूटपाट के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के साथ लूट की घटना हुई थी। आरोप है कि वह मामले की शिकायत करने रायवाला थाना पहुंचे थे। इस बीच उनकी रात्रि ड्यूटी अधिकारी नीरज त्यागी के बीच इस दौरान तीखी बहस हो गई थी। आरोप है कि दरोगा ने जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता की, उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा। उनके साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले में अब एसएसपी ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक नीरज त्यागी और दो कांस्टेबल अरुण कुमार और अनुराग कुमार पर लगाए गए आरोप की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है।एसएसपी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






