उत्तराखंड
दें बधाईः उत्तराखंड की बेटी बनी महिला बॉडी बिल्डर, दुनिया ने किया प्रदेश का नाम रोशन…
उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड़ रही है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतिभा पूरे देश में अकेली खिलाड़ी है जिनका चयन इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रतिभा का चयन हुआ है। वह पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी है। और उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर क्यू हैं। वह दो बच्चों की मां हैं। प्रतिभा की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश ऋषिकेश में हुई है। उन्होंने हिंदी में एमए किया हुआ है।
बताया जा रहा है कि आगामी छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


