देहरादून
BREAKING: देहरादून में यहां बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा, नहीं हो पा रही शव की शिनाख्त…
देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां मेहूंवाला क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून मुख्य मार्ग पर शिमला बायपास की ओर से एक बाइक पर सवार युवक आ रहा था अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला जिससे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना मेहूंवाला क्षेत्र में सुलेमान प्रधान के घर के पास हुई। आनन -फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि देहरादून में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिसमें अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। साल 2023 मई तक कुल 188 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 67 लोगों की मौत हुई और 124 घायल हुए. 141 सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड में हुई हैं। तो वहीं साल 2022 में कुल 465 सड़क दुर्घटनाओं में 126 लोगों की मौत हुई और 258 घायल हुए हैं. जिसमें 331 सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड में हुई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





