उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मौसम रहेगा शुष्क, लेकिन इन इलाकों में रहें सावधान

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में मौसम साफ़ रहेगा इस बीच उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश, आंधी, तूफान का सिलसिला जारी था जो अब लगभग थम चूका है। प्रदेश में आज से मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने की संभावना है।
प्रदेश में शनिवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली है और दोपहर बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी ज्यादातर धूप खिली है जिसकी वजह से तपिश महसूस हो रही है। हालांकि बीच-बीच में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए दिखे। मौसम खुलने से चार धाम में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। अभी केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं वहीं बद्रीनाथ धाम में भी यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




