उत्तराखंड
दुःखद: कांग्रेस नेता कुंवर सिंह नेगी का निधन
टिहरी गढ़वाल : बद्री केदार विधानसभा के पूर्व विधायक एवं गढ़वाल के प्रभावशाली नेताओं में शुमार पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी नहीं रहे वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी कांग्रेस के मजबूत नेताओं में शुमार थे व अपने सरल स्वभाव के लिए कांग्रेस व जनता के बीच लोकप्रिय थे।
उन्होंने सभी दलों के लोगों के साथ मधुर संबंध रखे जिस कारण वे सभी के बीच एक अलग से पहचान रखते थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गढ़वाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीवित रखने के लिए संघर्ष किया तथा कांग्रेस के लिए गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा और पार्टी को जनता के बीच निरंतर बनाए रखे। साथ ही उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन एक कुशल ईमानदार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व सदैव कांग्रेस जनों के साथ साथ आम जनमानस को अविस्मरणीय और प्रेरणा श्रोत रहेगा। दुख की इस घड़ी में हम सभी कांग्रेस जन स्वर्गीय पूर्व विधायक के परिजनों के साथ है तथा उनके आकस्मिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार स्तब्द है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


