देहरादून
चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बड़ी बैठक, दिए गए ये निर्देश…
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास रंजीत सिन्हा ने आज सचिवालय में एनडीएमए से आए अधिकारियों की उपस्थिति में चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु समीक्षा बैठक ली। बैठक में NDMA के राजेंद्र सिंह ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थ यात्रा को और बेहतर और सुगम बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा अनुभवों के बाद राज्य ने व्यवस्थाओं में काफी अच्छे परिवर्तन किये है, जिनको प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा काफी नजदीक से मॉनिटरिंग किया गया। उन्होंने कहा कि मार्गों की स्थिति, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविरों, पुलिस चैक पोस्ट, यात्री रजिस्ट्रेशन केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यो को यात्रियों की सुगमता व श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए योजनाबद्ध ढंग से किया जाए।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिक्षेत्र से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन के उपाय किये जाए, ताकि मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन चलते रहें। उन्होंने लाईन डिपार्टमेंट के लिए एस.ओ.पी के आधार पर दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया। बैठक में एनडीएमए भारत सरकार से कर्नल के. पी. सिंह, महानिरीक्षक SDRF रिद्विम अग्रवाल, आई.आर.एस विशेषज्ञ वी.बी. गणनायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






