उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, यहां बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी आंधी का ऑरेंज अलर्ट…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बता दें कि प्रदेश में सोमवार शाम को कई जिलों में जहां बारिश हुई है तो वहीं कई जगह बारिश-ओलावृष्टि हुई है। दून सहित मैदान में आंधी के साथ बारिश हुई है। जिससे जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है वहीं मौसम विभाग ने जहां आज के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने तेज आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
विभाग ने 30, 31 मई और 1 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आकाशीय बिजली से खतरा बताते हुए खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, बाहर ना निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि आज दोपहर बाद चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। मसूरी में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। उधर, मैदानी इलाकों में धूलभरी आंधी चली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


