उत्तराखंड
Uttarakhand News: इन पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर, डीजीपी अशोक कुमार ने दिए ये निर्देश…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जारी है। इस बार चार धाम यात्रा में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे है वहीं इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों से हजारों पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इस बीच पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार चारधाम यात्रा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर कड़े निर्देश देते हुए 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को राहत दी है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा हाईएल्टीट्यूड, विपरीत परिस्थितियों, लम्बी ड्यूटी और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की चारधाम ड्यूटी नहीं लगाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों का निर्देशित किया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला कांस्टेबलों के उम्र, बीपी, मधुमेह, अस्थमा, या कोई बड़ा मेडिकल ऑपरेशन और मौसम की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री- 3,12,422, यमुनोत्री- 2,82,857, केदारनाथ- 5,37,065, बदरीनाथ- 4,39,782, हेमकुण्ड साहिब- 8,551) श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर अपने गनतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


