उत्तराखंड
वाहन चालक हो जाएं सावधान, किया ये काम तो भरना पड़ेगा एक लाख रुपए जुर्माना, हो सकती है जेल…
उत्तराखंड में वाहन चालको के लिए काम की खबर है। यदि आपकी बाइक या कार में प्रेशर हॉर्न है तो आपके लिए परेशानी खड़ी होने वाली है। इतना ही नहीं अगर आप गाडिय़ों में प्रेशर हॉर्न लगाते है, बनाते है , बेचते है या बजाते है तो आप पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जी हां इसके लिए प्रशासन सख्त हो गया है। इसके लिए एक लाख रुपए जुर्माना और जेल भी जाना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन विभाग अब प्रेशर हॉर्न बेचने और बनाने वाले कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश और परिवहन एक्ट के तहत ये कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नए परिवहन एक्ट के तहत परिवहन विभाग अब प्रेशर हार्न बनाने वाली कंपनियों और बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने जा रहा है। जिसके तहत एक लाख का जुर्माना और छह माह की कैद तक हो सकती है।
बताया जा रहा है कि अभी तक परिवहन विभाग वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने पर केवल कार्रवाई करता था, लेकिन अब प्रेशर हॉर्न बेचने और बनाने वाले कंपनियों के खिलाफ भी एक्शन लेगा। जो भी डीलर या दुकानदार वाहनों में प्रेशर हॉर्न या मॉडिफाइड साइलेंसर लगाता या बेचता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसकी कवायद शुरू की गई है।
गौरतलब है कि छोटे-बड़े वाहनों में लग रहा प्रेशर हार्न से लोगों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं तेज ध्वनि के हार्न से लोग सड़क दुर्घटना का भी शिकार हो जा रहे हैं। हृदय रोगियों के लिए तेज आवाज वाले हार्न मुसिबत बनते जा रहे हैं। हर तरफ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में अब मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


