उत्तराखंड
Result: इस तारीख तक आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जानिए…
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट मई के अंत में जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया अंतिम दौर तक पहुंच गई है। साथ ही 80 फ़ीसदी से ज्यादा कॉपियों की जांच हो चुकी है और अंक भी तय किए जा चुके हैं। ऐसे में बोर्ड का रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है।
अपर निदेशक मध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान काफी एहतियात बरती जा रही है। मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया 29 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी।
आपको जानकारी देते हुए बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में इस वर्ष 2.59 लाख अभ्यार्थी शामिल हुए। इन आंकड़ों में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 1 लाख 32 हजार 115 छात्र-छात्राएं, वही इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 1 लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



