देहरादून
दुःखद: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी समेत मासूम की मौत…
देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून- हरिद्वार हाईवे से आ रही है। यहां रोडवेज बस ने एक बाइक को रौंद दिया।
हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी 12 साल की भतीजी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बुधवार को एक दंपति अपनी भतीजी के साथ ऋषिकेश से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे तभी बीच रास्ते में मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
इस दौरान तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की वोल्वो बस ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान बाइक सवार शाहबान (32) पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार, उसकी पत्नी आसमा (28) और भतीजी मिस्भा पुत्री शाहजाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






