उत्तराखंड
दुःखद: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले से 5 जवान शहीद…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने घात लगातार सैन्य वाहन पर विस्फोट से हमला कर दिया। इसमें पांच जवान शहीद हो गए हैं। पहले 4 शहीदों की खबर आई थी।
अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर सैन्य और पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर वाहन में लगी आग बुझाकर राहत और बचाव अभियान चलाया। सेना ने बताया कि इस हादसे में 5 जवान शहीद हुए हैं और एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार यह जवान काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे। सेना ने बताया कि हमलवारों की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर थल सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


