उत्तराखंड
BREAKING: UKPSC पेपर लीक मामले में पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ ये सब…
उत्तराखंड के बहुचर्चित यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसआइटी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसआइटी ने फरार चल रहे पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से सवा चार लाख की नकदी और दो ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को नकल वाले स्थान और परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने में इस्तेमाल वाहन भी बरामद हुए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पटवारी और JE/AE पेपर लीक मामले में एसआईटी जांच टीम को जिस आरोपी की तलाश थी, वो पूरी हो गई। परीक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी संजय धारीवाल को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के नारसन से एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरेंडर की कोशिश में था। लेकिन इससे पहले ही एसआईटी ने उसे धर दबोचा है।
बता दें कि संजय धारीवाल पूर्व भाजपा नेता थे और पेपर लीक मामले में फरार चल रहे थे। गौरतलब है कि आरोपित के भाई सुधीर व बहन के दामाद दीपेन्द्र पंवार उर्फ सोनू निवासी मुकन्दरपुर थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर (कोचिंग संचालक) को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों अभियोगों पटवारी और जेई-एई में वर्तमान तिथि तक कुल 38 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



