देहरादून
Uttarakhand News: SSP ने इस चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर, इन्हें किया निलंबित…

उत्तराखंड की देहरादून में एसएसपी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि देहरादून एसएसपी ने जाखन चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। तो वहीं डोईवाला कोतवाली में एक उपनिरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजपुर रोड पर हालिया दिनों में खुले प्लेबॉय क्लब बार की तेज म्यूजिक देर रात तक बजने की लगातार शिकायत पर नाराज होकर एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुँवर ने जाखन चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हु एएसएसपी ने फ़ोर्स भेजकर क्लब बंद कराया। वहीं कल्ब के खिलाफ धारा 133 के तहत लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए है।
वहीं इससे पहले कोतवाली डोईवाला में नियुक्त उपनिरीक्षक संदीप देवरानी को शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र कार्रवाई न करते हुए प्रार्थना पत्र की जांच को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






