देश
Hajj 2023: हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सहित नियम…
Hajj 2023: हज यात्रा का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। हज-2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म हज कमेटी ऑफ इंडिया (एचसीओआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर मुफ्त ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। विशेष बात कि इस बार से जहां यह आवेदन प्रक्रिया निश्शुल्क कर दी गई है, वहीं, अकेले भी महिला इस पवित्र धार्मिक यात्रा पर इस बार से जा सकेंगी। पहले समूह में जाने की अनुमति थी।
मिली जानकारी के अनुसार हज फॉर्म हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। हज (Haj 2023) आवेदन पत्र 10 मार्च 2023 तक जमा किए जा सकते हैं। इस साल, भारत सरकार और सऊदी सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौते के अनुसार, 1,75,000 से अधिक यात्री हज 2023 की पवित्र यात्रा करेंगे। कोरोना के वर्षाें के बाद पहली बार पूरी तरह से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, इसमें तीन माह की देरी हुई है। हज कमेटी ने इस साल वीआईपी कोटा समाप्त कर दिया है।
ये है जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आवेदकों को स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगी होनी चाहिए।
- आवेदक को पासपोर्ट का पहला और आखिरी पेज,
- सफेद बैकग्राउंड के साथ लेटेस्ट पासपोर्ट फोटो,
- कवर हेड के रद्द किए गए चेक की कॉपी
- पते के प्रमाण की कॉपी अपलोड करनी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
राज्यसभा के माननीय उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह ने मानव रचना में सरोकार की पत्रकारिता पर पुस्तक का अनावरण किया
डीएम की अध्यक्षता में कालसी ब्लाक के ग्राम उटैल-बैसोगिलानी में 15 सितंबर को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा
