देहरादून
BREAKING: देहरादून में धारा 144 लागू, डीएम ने दिए निर्देश, भारी पुलिस बल तैनात…

देहरादून में आज पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है। तो वहीं डीएम ने कल के प्रदर्शन के बाद परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है। जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेरोजगार संघ ने बुधवार रात और गुरुवार दिन में प्रदर्शनकारी युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेश बंद बुलाया है। बेरोजगार संघ के प्रदर्शन को देखते हुए देहरादून डीएम ने परेड ग्राउंड के 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी है।
बताया जा रहा है कि धारा 144 शुक्रवार शाम तक या जब तक धरना प्रदर्शन चलेगा तब तक जारी । ऐसे में इस इलाके में पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगी रहेगी। इस रोक का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गौरतलब है कि गुरुवार को बुधवार को देर रात युवाओं के साथ हुई बर्बरता में भारी मात्रा में युवा सड़क पर आ गए। विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने भर्ती परीक्षाओं की धांधली की सीबीआई जांच और पुलिस बर्बरता के विरोध में सड़के जाम कर दी। जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई युवा घायल हुए हैं।जिसके विरोध में आज उत्तराखंड बंद बुलाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






