देहरादून
Dehradun News: प्रदर्शन के दौरान हंगामा, बेरोजगारों पर दून पुलिस ने भांजी लाठियां, पथराव…

उत्तराखंड में भर्ती धांधली पर युवाओं में भारी आक्रोश है। आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेरोजगारों पर लाठीचार्ज किया है। जिसपर युवाओं ने भी पथराव किया है। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। युवाओं की एक ही मांग है कि भर्ती धांधली की सीबीआई जांच की मांग की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के एस्पिरेंट्स बेरोजगार संघ ( UKPSC ) के अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हंगामा बढ़ता जा रहा है । पुलिस की लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हुए और शहर में लगा जाम खुल पाया। हालांकि इसके बाद भी बेरोजगार युवकों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं किया और वो घंटाघर के पास ही गांधी पार्क में एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सैकड़ों बेरोजगार गांधी पार्क के सामने चक्का जाम करते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बीती रात सत्याग्रह पर बैठे बेरोजगारों को पुलिस ने जबरन उठा लिया था। इससे नाराज हजारों की तादाद में बेरोजगार गांधी पार्क के सामने एकत्रित हुए हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने पर बैठे। जिससे जाम लग गया। जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही हो कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए। बेरोजगारों की मांग है कि दोनों ही आयोग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सीबीआई जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में की जाए। इसके अलावा नकल करने वाले और नकल करवाने वालों के नाम सार्वजनिक किए जाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






