उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कई जिलों के लिए भारी बताए है। बताया जा रहा है कि देहरादून सहित कई जिलों में बारिश तो वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 और 10 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं देहरादून के पर्वतीय इलाकों पर भी बारिश के आसार हैं।
जबकि 11 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में उच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के संकेत मिले हैं। यही नहीं मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



