देहरादून
ऋषिकेश- निम बीच के पास युवक-युवती डूबे, एक का रेस्क्यू दूसरे की खोजबीन जारी…
ऋषिकेश। ऋषिकेश निम बीच के पास दो लोग डूब गए। एक का रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। होटल H-7 के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई कि नीम बीच व साई घाट के बीच पांडव पत्थर के समीप एक युवक व युवती नदी में डूब गए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही जल पुलिस व SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। डूबने वाले दोनों लोगो मे से एक युवती को रेस्क्यू कर लिया गया। जबकि दूसरा युवक नदी में लापता हो गया। SDRF टीम द्वारा उस युवक की खोजबीन की जा रही है।
रेस्क्यू की गई लड़की का नाम भूमिका जोतवानी (26) पुत्र स्वर्गीय नरेश जोतवाणी निवासी कृष्णा नगर रॉयल काशल, लखनऊ बताया गया है। वहीं महेश त्रिपाठी (28) पुत्र ओम प्रकाश त्रिपाठी निवासी त्रिवेणी नगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास थाना हजरतगंज लखनऊ लापता बताया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





