Uttarakhand News: लोक सेवा आयोग में लगी इन चीजों पर पाबंदी, बढ़ाई गई सख्ती, पढ़ें अपडेट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: लोक सेवा आयोग में लगी इन चीजों पर पाबंदी, बढ़ाई गई सख्ती, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: लोक सेवा आयोग में लगी इन चीजों पर पाबंदी, बढ़ाई गई सख्ती, पढ़ें अपडेट…

Uttarakhand News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई गई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अब जहां आयोग दागदार हो गया है। वहीं आयोग अब ऐसा दुबारा न हो इसके लिए सख्त हो गया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने कई कड़े कदम उठाए है। साथ ही कई तरह की पाबंदियां भी लगाई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बताया जा रहा है सुरक्षा और गोपनियता को लेकर कई फैसले लिए गए है। जिसके तहत अब आयोग में जल्दी से एंट्री भी नहीं मिल सकेगी। बल्कि हर किसी पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। लोक सेवा आयोग ने गोपनीय विभाग के कर्मचारियों के फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है गोपनीय सुरक्षा देखते हुए आयोग में आने जाने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है ।

बताया जा रहा है किआयोग कार्यालय के गेट पर कड़ी पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।  अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परिसर में इलेक्ट्रॉनिक वॉच और मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गैजेट्स अब गेट पर ही जमा करवाने होंगे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link