उत्तराखंड
हाइड्रो प्रोजेक्ट्स की वजह से उत्तराखंड के पहाड़ों पर संकट- मोहित उनियाल…
देहरादून। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व भारत जोड़ो यात्रा में भारत यात्री मोहित उनियाल ने जोशीमठ शहर में जमीन धंसने से हजारों परिवारों को खतरा पैदा होने पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से विस्तार से वार्ता की ।
उन्होंने जोशीमठ की जनता की सुरक्षा तथा सभी परिवारों के सुरक्षित विस्थापन की मांग को राष्ट्र स्तर पर उठाने की अपील की। उनियाल ने कहा कि बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट्स की वजह से उत्तराखंड के पहाड़ों पर संकट खड़ा हो रहा है, इन प्रोजेक्ट्स को तत्काल रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस संगठन को बड़ा आंदोलन करना होगा ।
उनियाल ने बताया कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने इस बात के लिए आश्ववस्त किया कि कांग्रेस संगठन भाजपा सरकार से इस समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा । उन्होंने संवेदनशील पहाड़ों में हाइड्रो प्रोजेक्ट को लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा, उत्तराखंड सरकार पर स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए दबाव बनाया जाएगा ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


