उत्तराखंड
Uttarakhand Accident: रानीपोखरी में स्कूटी और रोडवेज बस की टक्कर में ऋषिकेश के युवक की मौत…
डोईवाला। देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर रानीपोखरी डांडी, शनि देव मंदिर के पास ऋषिकेश से आ रही स्कूटी संख्या UK 14 H- 2197 व देहरादून से ऋषिकेश की तरफ जा रही रोडवेज बस संख्या Uk07 PA 3482 के बीच टक्कर होने से एक स्कूटी सवार घायल हो गया।
घायल आर्यन शर्मा पुत्र अवधेश कुमार शर्मा निवासी- सी 04 ऋषि गंगा अपार्टमेंट रेलवे रोड ऋषिकेश उम्र 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भेजा गया। जिसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गई मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतक के भाई वेदांत शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर बस चालक संख्या Uk07 PA 3482 के खिलाफ धारा 279 /304 A IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण घना कोहरा होना पता चला है। फिर भी पुलिस दुर्घटना की सही कारण जानने को पुलिस छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



