देहरादून
Breaking News: ऋषभ पंत को मैक्स हॉस्पिटल से मुंबई के लिए किया गया एयरलिफ्ट…
डोईवाला। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई एयरलिफ्ट किया गया है. अब उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में होगा। बीसीसीआई द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
ऋषभ पंत को एंबुलेंस के जरिए मैक्स अस्पताल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है, उसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई ले जाया जाएगा। ऋषभ की छोटी बहन एवं अन्य परिजन भी उनके साथ हैं। अब से कुछ देर पहले शाम सवा तीन एक एम्बुलेंस ऋषभ पंत को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहाँ एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद एक एयर एंबुलेंस से ऋषभ को सीधे मुंबई ले जाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर की सुबह पंत का रुड़की के पास एक्सिडेंट हो गया था। पंत खुद ड्राइव करके दिल्ली से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान उनका एक्सिडेंट हुआ, जिसमें उनको काफी चोट आई। पंत को इसके बाद देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। स्पोर्ट्स तक की खबर के मुताबिक इस कार एक्सिडेंट के दौरान पंत को हुई लिगामेंट इंजरी के ट्रीटमेंट के लिए बीसीसीआई उनको मुंबई शिफ्ट करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






