उत्तराखंड
Uttarakhand Accident: नए साल की खुशियों में उजड़ गया एक परिवार, बहन से मिलने आए भाई की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम…
Uttarakhand Accident: जहां एक ओर नए साल का जश्न मन रहा था। लोग खुशियां मना रहे थे। वहीं देहरादून में भी दो भाई नए साल पर बहन से मिलने के दिल्ली से दून पहुंचे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बहन भाईयों का इंतजार कर रही थी। पर भाइयों की बाइक उत्तराखंड रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। तो दूसरा गंभीर घायल है। वहीं हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हरिद्वार बाइपास पर मोथरोवाला तिराहे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की बस हरिद्वार की ओर से आ रही थी। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कोरेनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं बस चालक को हिरासत में ले लिया है, बस को थाने में खड़ी कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सगे भाई थे। मृतक की पहचान विनोद (24 वर्ष) निवासी छतरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान बाबू के रूप में हुई है, जो मृतक विनोद का भाई है। मृतक की जेब से मोबाइल फोन मिला था। इससे मिले फोन नंबर पर काल की गई तो यह उनकी बहन का था। बहन ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



