देहरादून
Uttarakhand News: सूचना विभाग के ये दो अधिकारी हुए रिटायर, दी गई विदाई…
Uttarakhand News: सूचना विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा की सेवानिवृत्ति के अवसर उन्हें सूचना निदेशालय में विदाई दी गई। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि यदि हम किसी कार्य को दिल से करते हैं, तो मन में ऊर्जा का संचार स्वतः ही हो जाता है। जब कर्म के प्रति भावना जुड़ी होती है, तो वह मन को संतुष्टि और प्रसन्नता देती है। कार्य के साथ सद्व्यवहार एवं विनम्रता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला की सूचना विभाग में एक कुशल प्रशासक के रूप में बड़ी छवि रही है।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर विभाग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला ने अपने 36 वर्षों के सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जो कार्य टीम भावन से होते हैं, उनके परिणाम अधिक सुखद होते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा ने भी अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी, के. एस. चौहान, संयुक्त निदेशक (से.नि) राजेश कुमार, उप निदेशक डाॅ नितिन उपाध्याय,, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक अर्चना एवं विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






