उत्तराखंड
SPORTS DAY: Himalayan Public School Resham Majri- नीलगिरी सदन रहा अव्वल…
SPORTS DAY:। हिमालयन पब्लिक स्कूल रेशम माजरी डोईवाला में खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया और अपने सदन को विजय दिलवाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय सचिव सुनीता पाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लेमन रेस, कुर्सी प्रतियोगिता, 40 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलों में अपने जौहर दिखाए सामूहिक रुप से नीलगिरी सदन ने शानदार जीत हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरावली व शिवालिक सदन संयुक्त रूप हिमालयन सदन तीसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार रतूड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक गोपाल सिंह पाल, प्रधानाचार्य दीपशिखा मियां, उप प्रधानाचार्य आरएल थपलियाल, दौलत सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



