उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बदल चुका है। जहां मैदान में कोहरे की कहर है। तो वहीं शनिवार देर रात ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी होती रही। हर्षिल घाटी में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। वहीं अगले तीन दिन राज्य में बारिश -बर्फबारी की संभावना बनी हई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क रहने के बाद अब वर्षा के असार बनने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में कहीं-कहीं बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार से दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
बताया जा रहा है कि अगले दो दिन चमोली-पिथौरागढ़ समेत प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन; आपदाग्रस्त गांव बटोली प्रभावितों के द्वार, लगाया मेडिकल कैम्प
उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर संस्कृति एवं पर्यावरण को समर्पित उत्तराखण्ड के लोक पर्व ‘हरेला महोत्सव 2025’ के शुभारम्भ पर विचार गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
हरेला पर्व पर एनएमओ का पर्यावरण संरक्षण संकल्प — मेडिकल कॉलेज और स्कूल में धरा हरियाली का रंग
कर्नल अजय कोठियाल : त्याग और जनसेवा की मिसाल
गुप्तकाशी-ल्वारा मोटर मार्ग पर हुआ हादसा प्रशासन की तत्परता से बची यात्रियों की जान
