Bank Update: सरकार का बड़ा फैसला, ये बैंक 7 जनवरी से हो सकता है प्राइवेट, लाखों ग्राहकों पर होगा असर... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Bank Update: सरकार का बड़ा फैसला, ये बैंक 7 जनवरी से हो सकता है प्राइवेट, लाखों ग्राहकों पर होगा असर…

उत्तराखंड

Bank Update: सरकार का बड़ा फैसला, ये बैंक 7 जनवरी से हो सकता है प्राइवेट, लाखों ग्राहकों पर होगा असर…

Bank Update: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार द्वारा बैंक प्राइवेटाइजेशन (Bank Privatisation) को लेकर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से एक और बैंक के निजीकरण पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि सात जनवरी तक इस बैंक को प्राइवेट कर भी दिया जाएगा। जिससे लाखों ग्राहकों पर असर पड़ने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए आरंभिक बोलियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर सात जनवरी कर दी है। सरकार और एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में अपनी 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। इसके लिए आईडीबीआई बैंक ने संभावित खरीदारों से अक्टूबर में बोलियां आमंत्रित की थीं। अभिरुचि पत्र या आरंभिक बोली दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर थी।

रिपोर्टस की माने तो इस बैंक को खरीदने के लिए कार्लाइल ग्रुप, फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और DCB Bank काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक नोटिस में कहा है कि अब अभिरुचि पत्र (EoI) जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर, 2022 से बढ़ाकर सात जनवरी 2023 कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि ईओआई की प्रतियां जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 दिसंबर से बढ़ाकर 14 जनवरी कर दी गई। इस खबर के बीच में बैंक के शेयरों में भी बुधवार को जोरदार तेजी देखी गई थी। ये सभी IDBI Bank में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बोली लगा सकते हैं।

 

 

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link