उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव की तारीख का ऐलान, इस दिन होगा मतदान, आदेश जारी…

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के लिए खुशखबरी है। कुमाऊं विश्वविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि विवि ने चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। जिसके आदेश कुलसचिव ने जारी कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 24 दिसंबर को संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश में लिखा है कि संघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने के सम्बन्ध में अपर सचिव , उच्च शिक्षा अनुभाग -4 . उत्तराखण्ड शासन , देहरादून के पत्र संख्या -1004 @ XXIV – C – 4 / 2022 25 ( 11 ) / 2017 दिनांक 05 दिसम्बर , 2022 से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राज्य विश्वविद्यालयों कुलपतियों की हुई बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार छात्र संघ चुनाव 24 दिसम्बर 2022 को सम्पन्न करवाने का निर्णय लिया गया है।
युवाओं से तत्काल अपना धरना कार्यक्रम स्थगित कर विश्वविद्यालय को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




