उत्तराखंड
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, अधिकारियों के हुए बंपर प्रमोशन…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। विभाग ने अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि 16 खंड शिक्षा अधिकारी को पदोन्नति मिली है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग में 16 खंड शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नत कर विभाग का उप निदेशक बनाया गया है। इसके आदेश शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी किए गए है।
जारी आदेश में लिखा है कि पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। सेवा संवर्ग में वरिष्ठता आदि के संबंध में यदि न्यायालय में कोई रिट याचिका विचाराधीन हो तो संबंधित की पदोन्नति रिट याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन होगी।
इनके हुए प्रमोशन
शिव प्रसाद सेमवाल, रमेश चंद्र पुरोहित, प्रदीप कुमार, आशुतोष भंडारी, धर्म सिंह, राय सिंह रावत, उमा पंवार, हेमलता भट्ट, अत्रेश सयाना, अशोक कुमार गुंसाई, राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल, कमला बड़वाल, हरक राम कोहली, दलेल सिंह, नागेंद्र बर्त्वाल एवं राजवीर सिंह सविता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



