उत्तराखंड
Uttarakhand News: देहरादून सहित इन सात केंद्रों में तीन दिसंबर को लगेगा पासपोर्ट मेला, मिलेगी ये सुविधा…
उत्तराखंड में अगर आपको पासपोर्ट जल्द बनवाना है तो आपके लिए काम की खबर है। यदि आप पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आप इसके लिए घर बैठे ही आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तीन दिसंबर को राज्य के कई जिलों में पासपोर्ट मेला लगने जा रहा है। वहां आपको फोटो खिंचवाने और संबधित दस्तावेज दिखाना होगा। मेले में नए आवेदकों के साथ ही उन आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जो अपना आवेदन पुनर्निर्धारित करना चाहते हैं। आइए जानते है इसके नियम..
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की और श्रीनगर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेला लगने जा रहा है। इस मेले में आवेदक को उंगलियों के निशान और फोटो उपलब्ध करवाने के लिए पासपोर्ट मेले में स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। इसके लिए पहले www.passportindia.gov.in पर आवेदन करना होगा। ज्यादा से ज्यादा पासपोर्ट बनाने में शनिवार को होने वाले ऑफ के बजाय अब दिसंबर महीने में हर शनिवार को छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेले लगा करेगा
बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से तीन दिसंबर को हाथीबड़कला देहरादून सहित छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) में पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। सामान्य व तत्काल श्रेणी के तहत पासपोर्ट आवेदन पत्र जमा करने के लिए www.passportindia.gov.in पर आवेदन करने व दस्तावेज जमा करने के बाद अप्वांटमेंट सीट के साथ केंद्र में आना होगा।
इसके साथ ही पासपोर्ट बनवान के लिए आवेदकों को अपने अप्वाइंटमेंट सीट के प्रिंट आउट, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं उसकी फोटो प्रतियों को लेकर जानी होगी। मेले में नए आवेदकों के साथ ही उन आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जो अपना आवेदन पुनर्निर्धारित करना चाहते हैं। आवेदक को केवल एक बार पुन:निर्धारत की अनुमति होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



