उत्तराखंड में बदलने वाले है ओला-उबर के नियम, शुरू होगी ये योजना, जानें नई अपडेट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड में बदलने वाले है ओला-उबर के नियम, शुरू होगी ये योजना, जानें नई अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलने वाले है ओला-उबर के नियम, शुरू होगी ये योजना, जानें नई अपडेट…

उत्तराखंड में अब जल्द ही रेंट ए कैब योजना शुरू होने वाली है। राज्य में ओला-उबर जैसी ठेका गाड़ियों के संचालन को वैध करने के लिए नियमावली में बदलाव होगा। संशोधित नियमावली जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी। जिसके बाद इसे लागू किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीए बैठक में रेंट ए कैब योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत पहले प्रदेशभर में इसे शुरू करने वालों को लाइसेंस दिए जाएंगे। जब इसका संचालन शुरू हो जाएगा तो उसी हिसाब से बाजार की जरूरतों और पर्यटकों के हिसाब से इसके किराए की दरें एसटीए तय करेगा। इन कैब की नंबर प्लेट काले रंग की होगी, जिस पर नंबर पीले रंग से लिखे होंगे।

बताया जा रहा है कि अभी उत्तराखंड ऑन डिमांड (सूचना प्रौद्योगिकी आधारित) ठेका गाड़ी द्वारा परिवहन नियमावली 2020 लागू है।  ओला, उबर ने लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण ने आवेदन लेने के बाद इनका परीक्षण इस नियमावली के तहत कर भी लिया है। इनके संचालन के लिए नियमावली में कुछ संशोधन की दरकार है।  संशोधित नियमावली जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link