हरिद्वार
Uttarakhand News: घर में ही प्रिंटर लगाकर नकली नोट छाप रहा आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार,इतने नोट बरामद…
Uttarakhand News: उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हरिद्वार में पुलिस ने एक शातिर को रंगे हाथ नकली नोट छापते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर में ही आरोपी 100 और 200 रुपये के नकली नोट छाप रहा था। पुलिस ने आरोपी को 29 हजार 800 के नकली नोट के साथ तस्कर को ब्रह्मपुरी से गिरफ्तार किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकान पर एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा था। पैसे देने पर 100 और 200 के नोट पर दुकानदार को शक हुआ और उसने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके धीरवाली ज्वालापुर स्थित घर पर छापा मारा तो कुल 29 हजार 800 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। नोट बनाने में इस्तेमाल प्रिंटर और डाय भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान आरोपी नरेश कुमार सैनी ग्राम खलीलपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। उसने ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में किराये का मकान लिया हुआ था। उससे और पूछताछ की जा रही है। ताकि उसके साथियों या गिरोह के बारे में पता लगाया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






