उत्तराखंड
अनुसूया मेले की व्यवस्थाओं को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने की बैठक, दिए ये निर्देश…
गौचर /चमोली 23 नवंबर। अनसूया मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने मंदिर समिति के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अनसूया मेला इस वर्ष 06 व 07 दिसंबर को आयोजित होगा।
बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों एवं सभी पक्षों के सुझाव व सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया कि सभी डोलियां 5 बजे तक मंदिर प्रांगण में पहंुच जाएं।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने 30 नवम्बर तक पैदल मार्ग व मन्दिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम मार्ग को दुरस्त करने के निर्देश लोनिवि को दिए। मंन्दिर परिसर व पैदल मार्ग में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए जल संस्थान, अलाव की व्यवस्था हेतु वन विभाग, शांन्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, मन्दिर की साज-सज्जा के लिए फूल मालाओं की व्यवस्था करने हेतु उद्यान विभाग को निर्देशित किया।
स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम तैनात करने, जिला पंचायत को साफ-सफाई की व्यवस्था करने तथा विद्युत एवं उरेडा विभाग को प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की।
वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर परियोजना अधिकारी उरेडा को कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा, सचिव दिगम्बर सिंह, मंदिर के पुजारी प्रदीप सेमवाल सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



